Explore

Search

April 21, 2026 11:46 am

श्रम विभाग द्वारा व्यापारियों को भेजे जा रहे नोटिसों के संबंध में श्रम आयुक्त से मिला व्यापार मंडल, दर्ज करायी आपत्ति

इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर श्वेता गर्ग से मिला और व्यापारियों को विभाग से जो नोटिस भेजे जा रहे हैं उस संबंध में वार्ता की और आपत्ति दर्ज करायी,जिलाध्यक्ष नें कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को साथ लेकर कुछ अधिकारी बाजार में आते हैं और अराजकता फैलाते हैं, ऐसे ऐसे व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं जिनके पास सातों दिन दुकान खोलनें का लाईसेंस है, कुछ नोटिसों में दुकान के अन्दर बैठे ग्राहकों की संख्या को कर्मचारियों की संख्या लिख दिया गया है, और रिटायर्ड कर्मचारी अपना नं देकर बात करनें के लिए कहते हैं,शहर मे साप्ताहिक बंदी रविवार की है, जबकि जिले के अन्य कस्बों मे अलग अलग दिन बंदी दिवस है,

इस पर लेबर कमिश्नर नें व्यापारी नेताओं को आश्वस्त कराया कि बिना जिलाधिकारी के आदेश के किसी दुकान का चालान नहीं किया जा सकता, साप्ताहिक बंदी के अतिरिक्त अगर कोई विभाग का कर्मचारी किसी दुकान पर जाता है तो उसकी शिकायत करें, और उस से दुकनदार को वह प्रपत्र मांगने का अधिकार है कि किस अधिकारी के आदेश से आप आये हैं,जो लोग व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, उनसे जबाब मांगा जायेगा, उन्होंने व्यापारी नेताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक दुकनदारों के शाप एक्ट में रजिस्ट्रेशन करवायें ये रजिस्ट्रेशन जनसेवा केन्द्रों से हो जाते हैं इसके लिए लेबर आफिस आने की आवश्यकता नहीं है

इस अवसर पर इब्जा के जिलाध्यक्ष पारस जैन,महेश जैन,चन्दन गुप्ता, रंजीत सिंह आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर