Explore

Search

April 20, 2026 10:50 pm

देश के बड़े गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार की साईकिल यात्रा का इटावा में हुआ भव्य स्वागत

इटावा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस 30 जनवरी से राजघाट दिल्ली से चलकर महात्मा बुद्ध की समाधि कुशीनगर तक साईकिल यात्रा पर निकले देश के बड़े गांधी वादी विचारक एंव देश के आदिवासियों एंव मूलनिवासियों की लड़ाई के संघर्षरत योद्धा आदरणीय हिमांशु कुमार का आज इटावा पहुंचने पर समाजसेवियों नें भव्य स्वागत किया

समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आलोक दीक्षित नें बताया कि हिमांशु कुमार देश के जाने माने गांधीवादी कार्यकर्ता हैं, अपनी पत्नी के साथ मिलकर इन्होंने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 22 साल तक वनवासी चेतना आश्रम चलाया। उनके आश्रम को अंततः बुलडोजर से सरकार द्वारा गिरा दिया गया और उन्हें दिल्ली जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहाँ से वे आदिवासियों के साथ राज्य के व्यवहार पर कानूनी मामलों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं।भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित फर्जी मुठभेड़ों, बलात्कार और लूट से संबंधित 519 से अधिक उन्होंने याचिकाएँ दायर की हैं जिनकी लड़ाई वे लड़ रहे हैं

आलोक दीक्षित हिमांशु कुमार नें बताया कि आज देश में पूंजीवादी ताकतें सरकारों की सहायता से किसान और मजदूरों के बेटों को सेना और पुलिस में शामिल किसानों के बेटों से ही मरवा रहीं हैं, और पूंजीवादी ताकतों के लिये रास्ता साफ किया जा रहा है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर