Explore

Search

August 4, 2026 6:33 pm

मिशन इकदिल ब्लाक की बैठक संपन्न, एक माह में ब्लाक की घोषणा ना हुयी तो पुनः आंदोलन होगा : दीपक राज

इकदिल, मिशन इकदिल ब्लॉक की बैठक इकदिल में संपन्न हुयी जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी दीवान चंद्र सोनी ने की तथा संचालन सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने किया l संयोजक दीपक राज ने कहा है कि एक माह में इकदिल ब्लाक की घोषणा ना हुयी तो पुनः आंदोलन होगा l उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन के स्तर पर नवीन विकासखंड इकदिल बनाने को लेकर सभी कार्यवाहियां तीन चार वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो चुकी हैं परंतु अभी तक यह सरकार ब्लॉक की घोषणा को लेकर टालमटोल कर रही है l ब्लाक से सम्बधित प्रपत्र लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार लखनऊ में भी गया था वहां भी आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ l सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि इकदिल विकास खण्ड की मांग 10 वर्षों से अधिक समय से चल रही है अब तक केवल आश्वासन मिला ब्लाक की घोषणा नही हुयी जिससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है l डॉ. सम्राट ने कहा कि जब तक इकदिल विकास खण्ड की घोषणा नही होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा l अध्यक्षता कर रहे दीवान चंद्र सोनी ने कहा कि इकदिल ब्लाक की मांग जायज है सरकार को ब्लाक की घोषणा करनी होगी तभी शांत बैठेगें l बैठक में नन्दराम प्रधान कल्यानपुर, प्रमोद कुमार प्रधान शेखूपुर जखौली, देवेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि चाँदनपुर, भुवनेश कुमार, अभिषेक राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजीव कुमार, अंकित राजपूत आदि उपस्थित थे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर