Explore

Search

September 24, 2026 1:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ग्राम पचदेवरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा कलश यात्रा के साथ शुरू

इटावा/इकदिल, /क्षेत्रीय ग्राम पचदेवरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा शनिबार को श्री गणेश पूजन व कलश यात्रा के साथ शुरू हुयी l कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू हुयी जो पूरे गाँव का भ्रमण करती हुयी कथा स्थल पर पहुँची l कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया l प्रतिदिन सरस कथा वाचक पं.वेदनारायण दीक्षित (श्रीधाम वृन्दावन) द्वारा कथा का रसपान कराया जायेगा l पूर्ण आहूति एवं भंडारा 15 फरवरी को होगा l कथा का समय दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक है l कलश यात्रा में प्रमुख रूप से परीक्षित प्रमोद तिवारी मुन्ना, सुनीता तिवारी, सर्वेश तिवारी, रंजना तिवारी, उमेश मिश्रा, डॉ. सुशील सम्राट, सर्वेश मिश्रा, राम शंकर चौधरी, अशोक चौधरी, गिरजा शंकर तिवारी, श्री शंकर तिवारी, अमित तिवारी, कुशल तिवारी आदि शामिल थे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर