Explore

Search

February 17, 2026 1:12 pm

इटावा पुलिस ने 03 गांजा तस्करों को लाखों रुपये के गांजे के साथ किया गिरफ्तार

03 गांजा तस्करों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 कुन्तल 12 किलोग्राम (112.360 किग्रा) गांजा, परिवहन में प्रयुक्त 01 ट्रक (अनुमानित कुल कीमत 50,00,000/-) की गयी बरामद ।

 इटावा पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना बसरेहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।

 

गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण

जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई श्री पहुप सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 03.02.2025 को एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना बसरेहर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत पत्तापुरा अयारा पुलिया के पास नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान भदामई की ओर से 01 आयशर ट्रक तेजी से आता दिखायी दिया । पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक में बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 01 ट्रक चालक तथा भाग रहे 02 व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर पत्तापुरा अयारा पुलिया के पास से समय करीब 14.04 बजे गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक से 05 प्लास्टिक के बोरे जिसमे कुल 112.360 किग्रा गाँजा बरामद किये गये । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह गाँजा वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर अपने गाँव के आस-पास राह चलते लोगों को मंहगे दामों में बेचकर लाभ कमाते हैं ।

उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रंजीत सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी नन्दपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया उम्र 34 वर्ष । (चालक)

2. सोनू चौहान पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी देवीगंज थाना किशनी जनपद मैनपुरी उम्र 38 वर्ष । ( हेल्पर )

3. तेजप्रताप सिंह उर्फ आशीष चौहान पुत्र ओवेन्द्र सिंह निवासी असैंधी थाना किशनी जनपद मैनपुरी उम्र 32 वर्ष । (ट्रक मालिक)

बरामदगी – (कुल अनुमानित कीमत 50,00,000/- रुपये)

1. 01 कुन्तल 12.360 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 15,00,000/- रुपये)

2. 01 आयशर ट्रक नं0 UP 84 AT 3521

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 08/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बसरेहर जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त सोनू चौहान पुत्र सतेन्द्र सिंह

1. मु0अ0सं0 105/15 धारा 394/411 भादवि थाना चौबिया जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 131/2018 धारा 364/504/506 भादवि थाना सैफई जनपद इटावा

3. मु0अ0सं0 217/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चौबिया जनपद इटावा

4. मु0अ0सं0 216/2018 धारा 147/148/149/186/307/420/467/468/471 भादवि थाना चौबिया जनपद इटावा ।

5. मु0अ0सं0 215/2018 धारा 395/398/412 भादवि थाना चौबिया जनपद इटावा

6. मु0अ0सं0 213/2018 धारा 395/398/412 भादवि थाना चौबिया जनपद इटावा

7. मु0अ0सं0 07/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना चौबिया जनपद इटावा

8. मु0अ0सं0 397/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना इकदिल जनपद इटावा

9. मु0अ0सं0 251/2021 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना इकदिल जनपद इटावा

10. मु0अ0सं0 250/2021 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधिनियम व धारा 307/420 भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा ।

11. मु0अ0सं0 187/2021 धारा 395/412 भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा ।

12. मु0अ0सं0 08/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बसरेहर जनपद इटावा ।

अभियुक्त रंजीत सिंह यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह

1. मु0अ0सं0 119/2016 धारा 323/504/506 भादवि थाना अछल्दा जनपद औरैया

2. मु0अ0सं0 473/2018 धारा 201/302 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया

3. मु0अ0सं0 512/2022 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया

4. मु0अ0सं0 08/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बसरेहर जनपद इटावा ।

 

पुलिस टीम प्रथम टीम पहुप सिंह क्षेत्राधिकारी सैफई, निरी0 जितेन्द्र प्रसाद शर्मा प्रभारी एसओजी, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलान्स मय टीम ।

द्वितीय टीम उ0नि0 समित चौधरी थानाध्यक्ष बसरेहर, उ0नि0 सौरभ राणा, उ0नि0 जसवन्त, एएसआई0 अभय यादव, का0 मोहित, का0 सन्दीप, का0 विनीत, का0 अनूप कुमार ।

 

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 15,000/- रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर