Explore

Search

February 17, 2026 1:19 pm

12 घण्टे के अन्दर इटावा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

इटावा पुलिस द्वारा,चोरी किया गया खुलासा ट्रैक्टर-ट्राली किया गया बरामद ।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।

घटना का विवरण

02.02.2025 को वादी बृजेश कुमार पुत्र कल्यान सिंह निवासी पुरैला थाना ऊसराहार जनपद इटावा द्वारा थाना ऊसराहार पर सूचना दी गयी कि उसके गाँव के ही व्यक्तियों द्वारा 25/26.01.2025 की रात्रि को वादी का ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर लिया गया । सूचना पर तत्काल थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 11/ 2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 03.02.2025 को थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर गस्त की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पुरैला में ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी करने वाले अभियुक्त रूद्रपुर चौराहे के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं ।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये रूद्रपुर चौराहे टाडेहार से 01 अभियुक्त एवं 02 बाल अपचारी को समय 09.12 बजे चोरी किये गये ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ऊसराहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2025 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अनुज कुमार पुत्र आच्छेलाल निवासी पुरैला थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र 19 वर्ष ।

2. 02 बाल अपचारी ।

बरामदगी

1. 01 ट्रैक्टर

2. 01 ट्राली ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 11/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना ऊसराहार जनपद इटावा

पुलिस टीम- उ0नि0 मंसूर अहमद थानाध्यक्ष ऊसराहार, उ0नि0 जगराम सिंह, उ0नि0 मंगल सिंह, हे0का0 बबलू अली, का0 अंकुश वर्मा, का0 महबूब खाँ, का0 विकास कुमार ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर