Explore

Search

February 17, 2026 3:50 pm

नए वर्ष 2025 जनवरी में शुरू हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज परिवहन कार्यालय पर समापन हुआ 

रिपोर्ट शिवम दुबे

इटावा इस माह के अवसर पर परिवहन विभाग और स्टेक होल्डर विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जनपद के वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया हर आम और खास वाहन चालक को बताया गया कि वाहन चलते वक्त हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन चालक वाहन चलते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें जिससे दुर्घटना का शिकार न हो विशेष रूप से वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करे और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाए और ओवर स्पीड से वाहन न चलाए विभाग की तरफ चलाए गए इस अभियान में वाहन चला रहे लोगों को पुष्प देकर सड़क सुरक्षा के बारे में समझाया गया विभाग ने लोगो से कहा कि अगर आप लोग हमारे बताए नियमों के अनुरूप चलेंगे तो दुर्घटनाओं में और मृतकों में 50 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है इस यातायात माह के कार्यक्रमों में बेसिक शिक्षा विभाग , माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वस्थ विभाग, एवम् नेहरू युवा केंद्र इटावा के साथ साथ विभिन्न स्टेक होल्डर विभागों की सहभागिता रही आज के कार्यक्रम में मयंक सिंह ए आर एम रोडवेज, पुलिस यातायात उप निरीक्षक ओम प्रकाश शुक्ला नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा ए आर टी ओ प्रशासन प्रदीप कुमार देशमणि के साथ साथ स्टेक होल्डर विभागों का स्टाफ व परिवहन कार्यालय इटावा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर