Explore

Search

February 17, 2026 2:40 pm

उर्दू अनुवादक के विदाई समारोह का आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी

जनपद-इटावा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 04 उ0नि0, 01 उर्दू अनुवादक के विदाई समारोह का आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई 31.01.2025 को जनपद इटावा में तैनात उ0नि0ना0पु0 निर्मल कुमार, उ0नि0ना0पु0 अवधेश सिंह चौहान, उ0नि0 विशम्भर सिंह, उ0नि0 अरुण कुमार, उर्दू अनुवादक तौकीर अहमद कुरैशी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा सेवानिवृत्त उप निरीक्षको एवं उर्दू अनुवादक को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।

 इस दौरान अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्म का विवरण

1. उ0नि0ना0पु0 श्री निर्मल कुमार

2. उ0नि0ना0पु0 श्री अवधेश सिंह चौहान

3. उ0नि0 श्री विशम्भर सिंह

4. उ0नि0 श्री अरुण कुमार

5. उर्दू अनुवादक श्री तौकीर अहमद कुरैशी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर