Explore

Search

February 17, 2026 2:40 pm

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल का चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच बॉलीवुड

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल का चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से मैच हो गया है. पुलिस ने एफएसएल अधिकारियों की मदद से आरोपी के चेहरे की पहचान सीसीटीवी फुटेज की थी.सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद शख्स से आरोपी शरीफुल का चेहरा मैच हो गया है. इससे पहले हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत भी मिले थे. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को उसका बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला था. इसमें उसका नाम शरीफुल इस्लाम लिखा हुआ है. उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है. उसकी उम्र 31 साल दर्ज है.

 

मुंबई पुलिस ने बीते रविवार को बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था. आरोपी अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था. वो बांग्लादेश के बरिशाल शहर का रहने वाला है. पिछले पांच महीने से मुंबई में रह रहा था. एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर वहां छोटे-मोटे काम कर रहा था. वो सात महीने पहले अवैध रूप से दावकी नदी पार करके हिंदुस्तान में दाखिल हुआ था. पहले कुछ सप्ताह वेस्ट बंगाल में रहने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया.

 

इससे पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया था कि उसने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में जाने के लिए सतगुरु शरण इमारत की दीवार फांदी थी. वो जिस वक्त वहां पहुंचा, सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे.

 

उन्होंने कहा कि जब आरोपी ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गहरी नींद में पाया, तो मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. आरोपी ने शोर से बचने के लिए अपने जूते उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. दोनों गार्ड आराम से सो रहे थे.

 

सैफ पर धारदार हथियार से हुए थे 6 वार

 

बता दें कि 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर पर चोर ने घुसकर उन पर हमला किया था. चोर ने जेह के कमरे में सैफ पर चाकू से 6 बार वार किए थे. सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. एक्टर की रीढ़ की हड्डी से हथियार का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया था.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर