अब्दुल्लाह अख़्तर
कल्पना पैलेस में आयोजित सम्मेलन में उमड़ा समर्थकों का सैलाब
विधायक और जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने का किया आह्वान
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर स्थित कल्पना पैलेस में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में एक भव्य मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और भाजपा जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की।
अपने संबोधन में विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि “शिक्षक और स्नातक वर्ग समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका सर्वोपरि है। प्रदेश एवं समाज के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक मतदाताओं का चुनाव में सक्रिय होना बेहद आवश्यक है।” उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
वहीं, जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधें।
सम्मेलन में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, विपिन द्विवेदी, मुकेश पांडेय, राजीव ठाकुर, राहुल पाल, आनंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रजनीकांत दुबे एवं रजत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, स्नातक मतदाता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













