Explore

Search

October 24, 2026 4:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

छिबरामऊ में चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, इनवर्टर और नकदी बरामद; बाइक सीज

अब्दुल्ला अख़्तर

छिबरामऊ: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चंद्रपुर तिराहे के पास दबिश देकर दो आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहबलपुर निवासी संदीप गिहार (27) और रजत उर्फ हरिया (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी इलाके में ट्यूबवेल की केबल चोरी करने, नलकूपों से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स उड़ाने, ई-रिक्शा में यात्रियों के पर्स, मोबाइल व नकदी चोरी करने और घरों से जेवरात व कीमती सामान चुराने की वारदातों को अंजाम देते थे।

बरामदगी और कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

 माइक्रोटेक्स कंपनी का एक इनवर्टर

 ट्यूबवेल की केबल का एक बंडल

 5,100 रुपये नकद

 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस

 चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (जिसे सीज कर दिया गया है)

बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, अवैध असलहा मिलने पर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी अलग से कानूनी कार्रवाई की गई है।

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी:

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस आपराधिक कृत्य में बहबलपुर निवासी नेता उर्फ प्रेम का नाम भी शामिल है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के साथ उपनिरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर