Explore

Search

October 24, 2026 5:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

“बेटी खोई, तो SSP ने जोड़ा माँ की गोद से! मिशन शक्ति का कमाल, 15 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा”

जनपद इटावा 18 अगस्त 2026 को थाना सिविल लाइन के कांशीराम कॉलोनी (आरटीओ ऑफिस के पास) से 15 वर्षीय बालिका माँ की डाँट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली।

· त्वरित कार्रवाई: परिजनों की गुहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम को अलर्ट किया।

· बरामदगी: टीम ने लगातार सुरागरसी व पतारसी कर बालिका का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

· काउंसलिंग: बालिका को मिशन शक्ति केंद्र लाया गया, जहाँ महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश व परामर्श देकर आत्मविश्वास से भरा।

· सुपुर्दगी: आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद बालिका को उसकी माता को सौंपकर परिवार की मुस्कान वापस लौटाई।

· परिजनों की प्रतिक्रिया: बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने इटावा पुलिस और थाना सिविल लाइन की मिशन शक्ति टीम का दिल से धन्यवाद किया।

“नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन – यही हमारी प्राथमिकता है।”

इटावा पुलिस जनता की हर समस्या के लिए 24×7 तत्पर है। अगर आप या आपके आस-पास कोई भी मुश्किल में है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें – हम आपके साथ हैं!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर