Explore

Search

October 24, 2026 5:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सैफई: UPUMS में VC प्रो. (डॉ.) अजय सिंह का औचक निरीक्षण, 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लिया जायजा

सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (UPUMS) के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने आज 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने OPD, वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष और काउंटरों पर जाकर मरीजों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

कुलपति ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को कड़े निर्देश देते हुए कहा –

 

– मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं

– सभी डॉक्टर अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड और नेम प्लेट का पालन करें

– ओपीडी में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो

– मरीजों के साथ शिष्ट और मानवीय व्यवहार किया जाए

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य मरीजों को एम्स स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट इकरार अहमद

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर