Explore

Search

October 24, 2026 5:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय होने तक सैंपल भरने पर रोक लगे

इटावा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजीकृत) ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, FSSAI नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा।

 

 

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

 

ज्ञापन में 15 प्रमुख मांगें रखी गईं ।

– नमूना लेते समय निर्माता को भी पक्षकार बनाया जाए और फॉर्म-5क की सूचना रजिस्टर्ड डाक से भेजी जाए

– राजकीय लैब 14 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट जारी करे

– मानक में कमी पर उत्पाद को अधोमानक घोषित किया जाए, असुरक्षित तभी माना जाए जब ठोस आधार हो

– पैकिंग-लेबलिंग की गलती के लिए निर्माता जिम्मेदार हो, खुदरा-थोक व्यापारी नहीं

– NABL लैब से जांचे हुए सीलबंद उत्पादों पर बार-बार छापेमारी पर रोक लगे

– फर्जी शिकायतों पर सैंपलिंग बंद हो, शिकायत की सत्यता जांची जाए

– कीटनाशक, रासायनिक खाद और सिंचाई के पानी के मौजूदा हालात के हिसाब से खाद्य पदार्थों के नए मानक तय किए जाएं

– छोटे मामलों के लिए धारा 69 के तहत शमन व्यवस्था प्रभावी हो और पूर्णकालिक न्याय निर्णयन अधिकारी नियुक्त हो

 

व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारी वर्ग नियमों का पालन कर व्यापार करना चाहता है, कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।

 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, सुनील कुशवाहा, जिला सचिव आफताब खान, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, निषेश वर्मा, मनोज कुमार, बृजेश राठौर, राहुल दीक्षित, शेख नबाब, युवा शहर अध्यक्ष रहमान, अगम परिहार, धर्मेन्द्र यादव, हफीज खान आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर