Explore

Search

October 24, 2026 5:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

इटावा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

📍 कब और कैसे हुई घटना

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री अवनीश सिंह के नेतृत्व में थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 13.10.2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत दतावली नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लाखापुर कटरा गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति इटावा-फर्रुखाबाद की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगा।

 

🔫 जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश

 

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त आकाश उर्फ चिन्ना के दांये पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त आकाश उर्फ चिन्ना पुत्र विनोद उर्फ भिण्डा निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेण्ड्स कालोनी, जनपद इटावा (उम्र करीब 28 वर्ष) हिस्ट्रीशीटर नं0 (HS-17B) है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 12 अभियोग पंजीकृत हैं।

 

🔍 पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

 

पकड़े गए अभियुक्त से नाम-पता पूछते हुए तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 मोटरसाइकिल (अपाचे, चोरी की) बरामद की गई।

 

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो अभियुक्त ने बताया कि उसने यह बाइक 14.05.2026 को पीजीआई सैफई से चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना सैफई पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 379 बीएनएस पंजीकृत है।

 

⚖️ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी

 

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 109(1)(पु0मु0)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

📌 गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. आकाश उर्फ चिन्ना पुत्र विनोद उर्फ भिण्डा निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेण्ड्स कालोनी, जनपद इटावा (उम्र करीब 28 वर्ष)।

 

📦 बरामदगी

 

1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर

2. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

3. 01 खोखा कारतूस 315 बोर

4. 01 मोटरसाइकिल (चोरी की)

 

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, थाना फ्रेण्ड्स कालोनी मय टीम।

 

#EtawahPolice #Encounter #हिस्ट्रीशीटर_गिरफ्तार #अवैध_तमंचा_बरामद #चोरी_की_बाइक #मुठभेड़

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर