💥 नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क का अवैध उपयोग कर बेचे जा रहे थे नकली उत्पाद
जनपद इटावा 12.10.2026 | थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश में नकली सिलाई मशीनों के अवैध क्रय-विक्रय करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में 109 सिलाई मशीनें, 10 कार्टन बॉक्स बरामद किए गए तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही का संचालन निम्नलिखित अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में किया गया:
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर निर्देशन
पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर निर्देशन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव (पर्यवेक्षण)
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, इटावा बबीता सिंह (मार्गदर्शन)
क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह (नेतृत्व)
12.10.2026 को M/S Bajaj Sewing Overseas Private Limited एवं M/s USHA International Limited की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि शिवम गुप्ता पुत्र नन्द किशोर गुप्ता, निवासी गोरखपुर द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि:
थाना क्षेत्र में कुछ दुकानों एवं गोदामों से उक्त कंपनियों के नाम एवं ट्रेडमार्क का कथित रूप से दुरुपयोग कर नकली सिलाई मशीनों एवं अन्य उत्पादों का अवैध क्रय-विक्रय किया जा रहा है। इससे कंपनियों के अधिकारों का उल्लंघन होने के साथ-साथ आम जनता के साथ धोखाधड़ी किए जाने की आशंका है।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 224/2026, धारा 63/64/65 कॉपीराइट अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ विभिन्न दुकानों एवं गोदामों पर जांच की गई। जांच के दौरान बरामद हुए:
📦 बरामदगी का विवरण:
1 Bajaj कंपनी की सिलाई मशीनें 107
2 Bajaj कंपनी की पैक्ड सिलाई मशीन 01
3 Bajaj कंपनी के कार्टन बॉक्स 10
4 USHA कंपनी की सिलाई मशीन 01
कुल सिलाई मशीनें 109
कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बरामद उत्पादों को नकली बताया गया।
🚔 गिरफ्तार अभियुक्त
1 हामिद खान पुत्र स्व0 हनीफ खान निवासी मोहल्ला पथवरिया, थाना कोतवाली, जनपद इटावा
2 मो0 असलम पुत्र मो0 निजाम निवासी मोहल्ला शाहकमर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा
इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
· निरीक्षक यशवंत सिंह — प्रभारी थाना कोतवाली
· उ0नि0 रविन्द्र सिंह
· उ0नि0 सर्वेश कुमार सचान
· हे0का0 बेलाल अहमद
· का0 विकास साक्य
· का0 मोहित गौतम
· का0 रविदेव
⚖️ पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 224/2026
धारा 63/64/65 कॉपीराइट अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस
थाना कोतवाली, जनपद इटावा
“नकली उत्पादों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे केवल प्रमाणित विक्रेताओं से ही उत्पाद खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
#EtawahPolice #इटावा_पुलिस #AntiCounterfeit #नकली_उत्पाद #CopyrightAct #ट्रेडमार्क_उल्लंघन #Bajaj #USHA #UP_Police #CrimeControl #गिरफ्तार #बरामदगी #ConsumerSafety #उपभोक्ता_सुरक्षा
📢 नकली उत्पाद खरीदना सस्ता नहीं — इसकी कीमत आपकी सुरक्षा और विश्वास से चुकानी पड़ती है। जागरूक रहें, सतर्क रहें!
Author: Mohammed irfan













