हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टड़ियावां पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 6.731 किलोग्राम अवैध गांजा, 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा 310 रुपये नकद बरामद किए गए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी हरियावां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन मय पुलिस टीम गश्त पर थे।
इसी दौरान पुलिस ने रक्षपाल पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम कुआंमऊ मजरा बरुआर, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई, उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले में थाना टड़ियावां पर मु0अ0सं0 502/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में ग्राम बरुआर में दो पुजारियों तथा एक पुजारी की पत्नी की हत्या के मामले में भी अभियुक्त का नाम सामने आया था गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन, उपनिरीक्षक करूणेश चन्द्र शुक्ला, उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र द्विवेदी, कांस्टेबल सतीश कुमार तथा कांस्टेबल प्रशांत सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author: Mohammed irfan













