Explore

Search

September 22, 2026 10:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई  शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, हालत गंभीर यहां

हरदोई  शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, हालत गंभीर यहां घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी ही पत्नी पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले शाहाबाद सीएचसी और फिर जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया है। घटना शाहाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय दुर्गावती को उनके पति दुर्गाप्रसाद ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर