Explore

Search

October 30, 2026 9:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

September 1, 2026
Mohammed irfan

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, इटावा की हेल्थ रैंकिंग सुधरी

रिपोर्ट इकरार अहमद इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस को हिंदुस्तान का ‘शौर्य सम्मान’ : एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने बंधक बालक को सुरक्षित बचाकार गिराए दो संगीन अपराधी, चार जांबाजों को सम्मान

लखनऊ/इटावा, 01 सितंबर 2026 — जनपद इटावा की पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी, सूझबूझ और मानवता के प्रति अटूट समर्पण का लोहा मनवाया

Read More »
Mohammed irfan

आईएमए इटावा में यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से सीएमई का भव्य आयोजन,देश के दिग्गज विशेषज्ञों ने दिए आधुनिक चिकित्सा के गुरुमंत्र

​इटावा पक्का तालाब स्थित आईएमए भवन में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा के सौजन्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) इटावा द्वारा एक उच्चस्तरीय निरंतर चिकित्सा

Read More »
Mohammed irfan

ऑनलाइन ठगी से बचाव, OTP शेयर न करने और अनजान लिंक से बचने की दी चेतावनी; SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चला सशक्त अभियान

इटावा, 1 सितंबर 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के तहत इटावा पुलिस ने एक और क्षेत्र

Read More »
Mohammed irfan

शेखूपुर जखोली पहुंचे राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा (कांग्रेस)

इटावा 1 सितंबर 26 समाजसेवी दीपक राज ने बताया कि बढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुरजखोली की समस्या को देखने व सुनने के लिए झमाझम

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस का शिकंजा: हत्या के प्रयास के आरोपी अविनाश उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी-डंडा बरामद

इटावा, 1 सितंबर 2026 – जिले में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

Read More »
Mohammed irfan

36 साल की महिला 10 वर्षों से ले रही थी वृद्धावस्था पेंशन, शिकायत के बाद खुला राज

इटावा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज 36 वर्ष की एक महिला पिछले करीब 10 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर