Explore

Search

October 30, 2026 9:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ऑनलाइन ठगी से बचाव, OTP शेयर न करने और अनजान लिंक से बचने की दी चेतावनी; SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चला सशक्त अभियान

इटावा, 1 सितंबर 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के तहत इटावा पुलिस ने एक और क्षेत्र में जनजागरूकता की नई मिसाल पेश की है। इसी कड़ी में थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार, डिजिटल सुरक्षा और आपात सहायता से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।

‘सुरक्षा कवच’ थामा – 7 हेल्पलाइनें एक मंच पर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और स्थानीय लोगों को संकट की घड़ी में तुरंत मदद पाने के लिए इन 7 जीवनरक्षक हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई:

 

🚨 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 (तत्काल सहायता)

🚑 स्वास्थ्य आपात सेवा – 102 व 108 (एम्बुलेंस)

👩 वूमेन पावर लाइन – 1090 (महिला उत्पीड़न पर शिकंजा)

👶 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 (बाल संरक्षण)

🌹 वीमेन हेल्पलाइन – 181 (महिला सहायता)

🏛️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 (शासन स्तर पर शिकायत)

💻 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 (डिजिटल फ्रॉड से बचाव)

साइबर अपराधों से बचाव के ‘5 सुनहरे नियम’

डिजिटल दुनिया में बढ़ती ठगी को देखते हुए पुलिस टीम ने महिलाओं को खासकर साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया। बताया गया कि

· किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना OTP (मोबाइल कोड) कभी न बताएं – चाहे वह बैंक कर्मचारी ही क्यों न बताए।

· किसी भी संदिग्ध या अज्ञात लिंक (URL) पर क्लिक करने से बचें।

· ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग व सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय हाई-अलर्ट रहें।

· कोई भी अनचाही कॉल या फर्जी ऑफर आने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

  1. पम्पलेट बांटे, जागरूकता की ‘संजीवनी’ दी

 

जागरूकता को स्थायी रूप देने के लिए पुलिस टीम ने उपस्थित सभी महिलाओं व नागरिकों को विशेष जागरूकता पम्पलेट वितरित किए। इन पम्पलेटों में सभी हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा टिप्स और आपातकालीन प्रक्रियाएँ लिखी हैं, ताकि महिलाएं इसे अपने घर-पड़ोस व परिजनों तक पहुँचाकर सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

 

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के अभियान के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सक्षम निर्देशन में चलाया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में इटावा पुलिस न केवल अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को लेकर लगातार मोर्चा भी संभाले हुए है। इस दौरान थाना फ्रेण्डस कालोनी की पूरी पुलिस टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

🌸 इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता जारी…

 

इटावा पुलिस स्पष्ट संदेश दे रही है कि “मिशन शक्ति” महज़ एक अभियान नहीं, बल्कि हर महिला की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है।

पुलिस लगातार इस तरह के आयोजन कर आमजन को जागरूक कर रही है, ताकि शहर की हर महिला डिजिटल फ्रॉड से बच सके और ज़रूरत पड़ने पर बिना हिचक हेल्पलाइन पर कॉल कर सके।

“सुरक्षित रहेगी नारी, तभी खिलेगा इटावा!”

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर