Explore

Search

October 30, 2026 9:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा पुलिस का शिकंजा: हत्या के प्रयास के आरोपी अविनाश उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी-डंडा बरामद

इटावा, 1 सितंबर 2026 – जिले में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बकेवर पुलिस ने एक संवेदनशील मुकदमे के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ जैसी स्थिति से बचते हुए सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया। साथ ही उसकी निशांदेही पर वारदात में प्रयुक्त घातक हथियार भी बरामद कर लिए गए।

 

1 सितंबर को थाना बकेवर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान विशेष स्रोत से सूचना मिली कि नया नगला मोड़ के पास बरगद के पेड़ के नीचे मुकदमे का वांछित आरोपी अविनाश उर्फ सोनू छिपा हुआ है और वह घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडे को कहीं और फेंकने या छुपाने की फिराक में है।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से कोई शस्त्र नहीं मिला, लेकिन पूछताछ ने पूरी कहानी बेनकाब कर दी।

🪓 बरामदगी (आरोपी की निशांदेही पर):

· 01 कुल्हाड़ी (वारदात में प्रयुक्त)

· 01 लकड़ी का डंडा (वारदात में प्रयुक्त)

ये दोनों हथियार बरगद के पेड़ के पास झाड़ियों में बोरी में छिपाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर मामले में सबूत के तौर पर जोड़ा।

 

· तारीख: 16 अगस्त 2026

· स्थान: गुलजार नगर, महेवा, थाना बकेवर

· पीड़ित: रामबाबू और उनका परिवार

· आरोप: पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी अविनाश, उसके भाई वीटू और परिवार के अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से रामबाबू व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रामबाबू के सिर पर कुल्हाड़ी गहरी चोट पहुँची और अन्य को भी गंभीर चोटें आईं।

 

मुकदमा: थाना बकेवर पर मु.अ.सं. 247/2026, धाराएँ – 191(2), 191(3), 109, 115(2), 352, 333, 351(3) बी.एन.एस. में अपराध पंजीकृत किया गया था। वादिनी छोटी बिट्टी (पत्नी रामबाबू) की तहरीर पर यह मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अगस्त को उसके और रामबाबू के परिवार के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने अपने भाई वीटू के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला किया। घटना के बाद भागते समय उसने दोनों हथियार बोरी में बांधकर बरगद के पेड़ के पास झाड़ियों में छिपा दिए थे। फरारी के दौरान वह लगातार स्थान बदल रहा था, पर पुलिस की सतर्कता ने उसे पकड़ लिया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण,

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन,

तथा क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में पूरी की गई।

गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल मुख्य पुलिसकर्मी:

· थानाध्यक्ष विपिन कुमार

· उ.नि. रजनीश तिवारी

· हे.का. मनमोहन सिंह

· हे.का. संजीव कुमार

· का. आशुतोष मिश्रा

· का. विजय कुमार

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है। जनपद में इस गिरफ्तारी ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की सक्रियता से आम जनता में विश्वास बढ़ा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर