इटावा बाबा भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो बड़े कदम उठाए गए हैं। मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन के निर्देशों पर अस्पताल में छह बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला की अध्यक्षता में हुई डॉक्टरों की अहम बैठक में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और त्वरित इलाज की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है, जिन्हें केवल आपात स्थिति में ही विशेष अनुमति मिलेगी। इसके अलावा, अग्रिम सुरक्षा के तौर पर सोमवार से अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मियों का अनिवार्य टीकाकरण भी शुरू किया जा रहा है। इस पूरी मुहिम में चेस्ट फिजिशियन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ जैसे प्रमुख चिकित्सकों को तैनात किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों में बरती जा रही बड़ी लापरवाही पर भी कड़ा एक्शन लिया है। परिसर में सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम सीएमएस डॉ परितोष शुक्ला द्वारा शासन को पत्र भेजा जा चूका है,
जहां पाइपलाइन अधर में हैं और सिलेंडर काम नहीं कर हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने कार्यदायी संस्था का काम रुकवा दिया है और उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन व उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मरीजों की जान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा अग्निसुरक्षा के सभी अधूरे कामों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
Author: Mohammed irfan













