Explore

Search

September 5, 2026 8:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस को हिंदुस्तान का ‘शौर्य सम्मान’ : एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने बंधक बालक को सुरक्षित बचाकार गिराए दो संगीन अपराधी, चार जांबाजों को सम्मान

ऑपरेशन के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

इटावा। महेरा चुंगी स्थित निजी शीतला देवी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शालू (30) को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान करीब सात माह 15 दिन के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पूर्व में पंजीकरण था, लेकिन इस वर्ष उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि अस्पताल का पंजीकरण नवीनीकृत नहीं था तो वहां ऑपरेशन किस सर्जन द्वारा किया गया और इतने समय से अस्पताल का संचालन किस आधार पर हो रहा था?

 

परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार होने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना परिजनों ने थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर