Explore

Search

September 5, 2026 8:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस को हिंदुस्तान का ‘शौर्य सम्मान’ : एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने बंधक बालक को सुरक्षित बचाकार गिराए दो संगीन अपराधी, चार जांबाजों को सम्मान

हरियाली तीज पर गीतों की मधुर तान और सुहाग की सौगात से गूंजा श्यामल सेवा समिति का भक्तिमय उत्सव

इटावा ​सावन के पावन और मनभावन महीने में श्यामल सेवा समिति के तत्त्वावधान में हरियाली तीज का भव्य और अत्यंत भक्तिमय कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष श्यामला पांडेय के आवास पर अपार उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति के अनोखे रंगों से सजे इस पावन अवसर पर महिलाओं की भारी उपस्थिति ने संपूर्ण प्रांगण को खुशियों और उमंग से सराबोर कर दिया। उत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए उपस्थित सभी महिलाओं, जिनमें प्रीति शर्मा, स्नेह पांडेय, पदमा त्रिपाठी, प्रेमलता, माला दुबे, संध्या बघेल, आकांशा गुप्ता, अंजू दुबे, प्रातिभा मिश्रा, हिमानी महेश्वरी, श्वेता सक्सेना, चित्रा परिहार, रमा यादव, मनु कुशवाहा और सुनीता प्रमुख रूप से शामिल रहीं, को अखंड सौभाग्य के प्रतीक के रूप में सुहाग की सामग्रियां भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया। इसके उपरांत भक्ति और लोकसंगीत की ऐसी बयार बही कि पूरा माहौल कृष्णमयी हो गया, जहां महिलाओं ने एक स्वर में ‘राधे झूले में पधारो’ और ‘गिरी आए भद्र’ जैसे सुमधुर सावन गीतों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर संपूर्ण वातावरण को आनंदित, और भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर