दूसरे चरण में पुलिस मॉडर्न स्कूल में जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को दिए गए सुरक्षा के गुर
इटावा | महिला थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस मॉडर्न स्कूल में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष चर्चा
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी :
पुलिस आपातकालीन – 112
एम्बुलेंस सेवा – 102, 108
वूमेन पावर लाइन – 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के गुर सिखाए :
किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें
संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें
ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतें
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आगंतुकों को जागरूकता पम्पलेट वितरित करके उन्हें सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया। इटावा पुलिस ने आमजन को संदेश दिया कि वे किसी भी परेशानी में तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
“हमारा लक्ष्य हर महिला को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है।”











