Explore

Search

July 26, 2026 4:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा की छात्राओं ने सांसद खेल स्पर्धा में लहराया परचम, जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

इटावा पुलिस परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा की छात्राओं ने सांसद खेल स्पर्धा (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद इटावा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, पुलिस परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के फलस्वरूप हॉकी टीम की 09 छात्राओं एवं 01 छात्र का चयन ‘खेलो इंडिया’ (Khelo India) कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर पी.टी.आई. अलका सिंह एवं विष्णु श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इटावा पुलिस समस्त विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देती है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर