Explore

Search

September 15, 2026 6:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में पुलिस मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से कुख्यात बदमाश शिवम गिरफ्तार

इटावा थाना इकदिल पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी शिवम उर्फ शिवा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग के दौरान झाड़ियों में छिपे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी थी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस और 20,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) सहित मैनपुरी व इटावा में 7 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर