हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रिश्वतखोरी के आरोप में सवायजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर निलंबित
हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रष्टाचार के आरोप में सवायजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दारोगा) रंजीत कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, एक मुकदमे में पीड़िता का बयान उसके भाई एवं वादी मुकदमा के पक्ष में दिलाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप सामने आने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकार सचिन कश्यप के साथ शोभित अवस्थी बावन
Author: Mohammed irfan













