Explore

Search

July 26, 2026 9:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

छिबरामऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी: लूट और छिनैती करने वाला शातिर युवक व बाल अपचारी गिरफ्तार

अब्दुल्ला अख़्तर
सोशल मीडिया पर झपटमारी के वीडियो देखकर सीखता था अपराध के तरीके; नकद, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
छिबरामऊ।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर युवक और एक बाल अपचारी (किशोरी/नाबालिग) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल, 27 हजार रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक पल्सर-160 मोटरसाइकिल, स्टील का टिफिन और पानी की बोतल बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर शुक्रवार को मुस्तैदी से कार्रवाई की। पुलिस ने सौरिख रोड स्थित सुजुकी एजेंसी के पास घेराबंदी कर विवेक बाथम (निवासी मनिकापुर) और उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को धर दबोचा।
कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में की गई दो अलग-अलग लूट की वारदातों को स्वीकार किया पहली घटना 1 जुलाई आरोपियों ने 1 जुलाई को उमेंद्र कॉलोनी रामपुर बैजू के पास रीना देवी नाम की महिला से पर्स लूटने की बात कबूली। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया इनफिनिक्स मोबाइल, भूरे (ब्राउन) रंग का पर्स और 2 हजार रुपये बरामद किए, दूसरी घटना आरोपियों ने फरवरी महीने में खोजीपुर, सौरिख रोड पर एक अन्य महिला से भी पर्स लूटने की घटना कबूल की। इस वारदात से जुड़ा रियलमी मोबाइल, स्टील टिफिन, निरलोन पानी की बोतल और 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी विवेक ने पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि एक पुराने मुकदमे में जेल जाने और फिर जमानत पर हुए भारी-भरकम खर्च के कारण वह कर्ज में डूब गया था। इस खर्च की भरपाई करने के लिए ही उसने लूटपाट का रास्ता चुना। आरोपी सोशल मीडिया (इंटरनेट) पर झपटमारी और छिनैती के वीडियो देख-देखकर अपराध करने के नए-नए तरीके सीखता था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक बाथम के खिलाफ आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) सहित लूट व संबंधित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं बाल अपचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर