Explore

Search

June 13, 2026 9:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार फ़िरोज़ ख़ान की भाभी का निधन: विधायक अर्चना पांडेय और सपा-बसपा नेताओं ने पत्रकार फ़िरोज़ ख़ान के घर पहुँचकर व्यक्त की संवेदना

*वरिष्ठ पत्रकार फ़िरोज़ ख़ान के भाई की पत्नी का निधन, विभिन्न दलों के नेताओं ने घर पहुँचकर बंधाया ढाँढस*
छिबरामऊ।
नगर के वरिष्ठ पत्रकार फ़िरोज़ ख़ान के भाई नईम हमीद की पत्नी का पूर्व में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने के लिए दिवंगत आत्मा के निवास स्थान पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों का ताँता लगा रहा।
निधन की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायिका अर्चना पांडेय दिवंगत के आवास पर पहुँचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सभासद पंकज दुबे दिलीप गुप्ता रवि चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भी पत्रकार फ़िरोज़ ख़ान के आवास पहुँचकर अपनी शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं। उनके साथ सपा नेता राशिद फ़ारूक़ी, अंकुर तथा विधानसभा प्रभारी उमेश पाल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे और दुःख की इस घड़ी में परिवार के प्रति एकजुटता जताई।
पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के क्षेत्र से बाहर (प्रवास) होने के कारण, उनके भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने दिवंगत के आवास पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने न केवल पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, बल्कि अंतिम विदाई के समय पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस दौरान क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकार और स्थानीय लोग भी शोक सभा में शामिल होकर परिवार का दुख बाँटने पहुँचे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर