Explore

Search

July 27, 2026 11:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

संत विवेकानंद स्कूल की मेधावी प्रतिभा ने रचा इतिहास: 12वीं में 98.2% अंक पाकर जिले में फहराया सफलता का परचम

इटावा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रतिभा यादव ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है। आज जारी हुए परीक्षा परिणामों में प्रतिभा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतिभा की इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने इतिहास और पेंटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी अद्वितीय पकड़ साबित की। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी में 98, पॉलिटिकल साइंस में 97 और भूगोल में 96 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी शैक्षणिक क्षमता का लोहा मनवाया है।

​उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत पिता रजनीश कुमार और गृहिणी माता संगीता देवी की सुपुत्री प्रतिभा की इस उपलब्धि ने विद्यालय और परिवार दोनों को गौरवान्वित किया है। इस स्वर्णिम सफलता की खबर मिलते ही संत विवेकानंद स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. आनंद एवं प्रबंधक डॉ. विवेक यादव सहित समस्त शिक्षक वर्ग ने मेधावी छात्रा का मुंह मीठा कराया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभा के अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। वर्तमान में इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता पर न केवल उनके परिवार में हर्ष की लहर है बल्कि पूरे क्षेत्र से उन्हें निरंतर बधाइयां मिल रही हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर