Explore

Search

May 9, 2026 9:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में प्यार, धोखा और बदले की ऐसी कहानी सामने आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ब्लेड से काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

हरदोई में प्यार, धोखा और बदले की ऐसी कहानी सामने आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ब्लेड से काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

हरदोई में प्यार, धोखा और बदले की ऐसी कहानी सामने आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चार साल तक प्रेम संबंध निभाने वाले युवक ने दूसरी जगह शादी क्या कर ली, उसकी शादीशुदा प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है और रिश्ते में युवक की भाभी लगती है।युवक की 6 मई को शादी हुई थी,शादी की खबर मिलते ही उसने प्रेमी को “आखिरी बार बात करने” के बहाने मिलने बुलाया, लेकिन वहां जो हुआ उसने हर किसी को सन्न कर दिया।पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव निवासी 20 वर्षीय युवक शनिवार को कुरसैली गांव में खेत पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।पहले दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई, फिर अचानक महिला ने ब्लेड निकाल लिया और युवक पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवक दर्द से चीखने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमला इतना खौफनाक था कि दोस्तों के भी होश उड़ गए।आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कोई इसे “इश्क का खूनी बदला” बता रहा है तो कोई “धोखे का खतरनाक अंजाम” कह रहा है। फिलहाल आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर