Explore

Search

May 9, 2026 1:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

छत से गिरकर 10 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: तहसील क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में स्कूल से घर लौटे एक 10 वर्षीय छात्र के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। छात्र की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबलपुर निवासी सर्वेश का पुत्र अमन (10), जो प्रेमपुर स्थित सीता देवी सुंदरलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 3 का छात्र है, दोपहर में स्कूल से घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि घर आने के बाद अमन अपना स्कूल बैग रखकर मकान की छत पर चला गया। इसी दौरान छत पर खेलते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे नीचे गली में जा गिरा।
बच्चे के गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में अमन को आनन-फानन में सौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अमन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान छात्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। स्थिति में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर विशेषज्ञ उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर