Explore

Search

July 26, 2026 9:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।

इटावा पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।18.04.2026 को श्रीमती हीरा देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी ग्राम मोहनपुर राहिन जनपद इटावा अपने पति से नाराज होकर घर से कहीं चले जाने एवं वापस न लौटने के सम्बन्ध में थाना चौबिया पर गुमशुदगी पंजीकृत हुई थी। 

सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना चौबिया पर गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये गुमशुदा हीरा देवी उपरोक्त को सकुशल बरामद कर गुमशुदा के परिवारीजन को सुपुर्द कर थाना चौबिया से सकुशल रवाना किया गया।

परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

इटावा पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर