इटावा जिले भर में आतिशबाजी, पटाखों की गूंज और मिठाइयों के वितरण के साथ जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर और विशाल फूलों की माला पहनाकर अपने प्रिय जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इटावा भाजपा के इतिहास में यह संभवतः पहला अवसर है जब किसी जिलाध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं में इतना भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। अन्नू गुप्ता की इस अभूतपूर्व लोकप्रियता के पीछे उनका सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति अटूट समर्पण है। वे न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि एक अभिभावक के रूप में अपने कार्यकर्ताओं के लिए सिस्टम से टकराने का हौसला रखते हैं। उनके द्वार पर आने वाला कोई भी फरियादी खाली हाथ नहीं लौटता। प्रशासन के साथ उनका समन्वय इतना सटीक है कि अधिकारी उनकी बात को पूरी गंभीरता से लेते हुए जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करते हैं।
सबसे खास बात अन्नू गुप्ता की ‘सफेद कॉलर’ यानी उनकी निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त छवि है। लंबे राजनीतिक सफर के बावजूद उन पर आज तक नैतिकता का कोई दाग नहीं लगा है। उनकी इसी साफ-सुथरी छवि के कारण जिले के आला अधिकारी भी उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि उन्हें ज्ञात है कि अध्यक्ष जी कभी किसी अनैतिक या अवैध कार्य की पैरवी नहीं करते। इटावा का यह प्रशासनिक और सांगठनिक सामंजस्य पूरे उत्तर प्रदेश में एक मिसाल पेश कर रहा है, जिसकी सराहना स्वयं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की जाती रही है। अब अन्नू गुप्ता के इसी ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए जिले की सियासी जमीन को अपनी मेहनत से सींचने में जुटी है।
Author: Mohammed irfan













