Explore

Search

April 20, 2026 6:04 pm

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जसवंत नगर (पांचाल प्रान्त) द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक सरल विवाह

जसवंत नगर। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जसवंत नगर पांचाल प्रान्त ने प्रभु मैरिज हाल में 15 मार्च रविवार को सामूहिक सरल विवाह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया। इस अवसर पर 6 जोड़ी नव दंपत्ति के विवाह संस्कार विधि विधान से संपन्न कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार गुप्ता शाखा अध्यक्ष, उमा कांत श्रीवास्तव ने कुशल संचालन किया। मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा और पांचाल प्रान्त के अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि रमेश मेहरोत्रा पूर्व संरक्षक पांचाल प्रान्त, संजय मिश्रा पूर्व महासचिव पांचाल प्रान्त और सत्य नारायण शंखवार अध्यक्ष नगर पालिका तथा मुख्य वक्ता हरिदत्त दीक्षित धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। रोली चन्दन से पूजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत वन्देमातरम का सामूहिक गान किया।

विवाह कार्यक्रम रेल मंडी से 6 दूल्हों की बारात निकली गई जो नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरती हुई विवाह स्थल प्रभु मैरिज होम पहुंची। कन्या पक्षों ने बारात का स्वागत किया। परिषद की तरफ से सभी कन्याओं को बेड, वाशिंग मशीन, फ्रिज, सिलाई मशीन, अलमारी, बर्तन , कपड़े आदि गृहस्थी का सामान दिया गया। सभी अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। महेश बाथम सचिव धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा, शाखा के संरक्षक अशोक कुमार माथुर, गुंजन सक्सेना सचिव, गौरव बाबू कोषाध्यक्ष , सौरभ वर्मा एवं धर्मेंद्र सोनी संयोजक, राज कमल जैन, सुमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार जैन, अमित वर्मा, विपिन यादव लंबरदार, चेतन जैन, रविन्द्र गुप्ता, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, अंकित पाल, शारदा प्रसाद ठेकेदार, प्रदीप चौरसिया, गोपाल गुप्ता आदि परिषद सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभी वर और कन्या पक्षों के लोगों को सुरुचि भोज भी कराया गया। उमाकांत श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर