Explore

Search

April 15, 2026 12:19 am

श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का ब्योरा

*श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का ब्योरा*
मंदिर निर्माण और व्यवस्थाओं को लेकर दानदाताओं का जताया आभार, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होगी सूची
छिबरामऊ (कन्नौज): नगर के ग्रेसीगंज स्थित श्री खाटू श्याम राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन द्विवेदी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया और आगामी धार्मिक आयोजनों व व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पारदर्शिता बरतते हुए अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर को कुल 6,08,371 रुपये का दान प्राप्त हुआ, जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सामग्री भी शामिल है।
विवरण के अनुसार, मंदिर के कार्यों और व्यवस्थाओं में कुल 10,31,108 रुपये का खर्च आया है। दान राशि के अलावा शेष 5,72,737 रुपये की धनराशि अध्यक्ष विपिन द्विवेदी व प्रधान शिप्रा द्विवेदी द्वारा व्यक्तिगत रूप से वहन की गई। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि सभी दानदाताओं की सूची उनकी सहमति के बाद फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।
बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि मंदिर में सुबह-शाम विद्वत पूजा और आरती नियमित रूप से होगी, बाबा का दिव्य श्रृंगार प्रतिदिन किया जाएगा, जो श्रद्धालु श्रृंगार या अन्य सेवा में योगदान देना चाहते हैं, वे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
कोषाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण, अध्यक्ष ने उनसे फोन पर वार्ता कर पूरा विवरण कमेटी के समक्ष रखा। इस अवसर पर पंकज वर्मा, अंकित तिवारी, पवन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, आशुतोष दुबे, रविंद्र गुप्ता, देव पीयूष गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, प्रवीण, रजत त्रिपाठी, वैभव दुबे और विनीत दुबे सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर