इटावा: जिले की जसवंतनगर पुलिस ने दहेज की लालच में बेटी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में की गई।
दिल दहला देने वाली घटना
क्या है मामला?
फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना अंतर्गत ग्राम वजीरपुर आनन्दीपुर निवासी रामअवतार शर्मा ने 02 मार्च 2026 को थाना जसवंतनगर में तहरीर दी कि उनकी बेटी सोनी शर्मा का विवाह 04 दिसंबर 2022 को शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेन्द्र दीक्षित निवासी ग्राम उतरई, थाना जसवंतनगर, इटावा के साथ हुआ था।
कैसे हुई हत्या
विवाह के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सोनी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने साजिश के तहत सोनी की हत्या कर दी।
इस तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम की सटीक कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 06.03.2026 को थाना जसवंतनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवकिशोर दीक्षित को मेहन्दी सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
· नाम: शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेन्द्र दीक्षित
· पता: ग्राम उतरई, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा
बरामदगी:
· 1020/- रुपये नकद
सफल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता में शामिल रही पुलिस टीम:
· थानाध्यक्ष कमल भाटी (थाना जसवंतनगर)
· उ0नि0 कृष्णकुमार
· का0 आदर्श सिंह
· का0 तेजपाल सिंह
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
· दहेज उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
· इटावा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी
#इटावापुलिस #दहेजहत्या #गिरफ्तारी #महिलासुरक्षा #उत्तरप्रदेशपुलिस











