Explore

Search

September 5, 2026 8:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस को हिंदुस्तान का ‘शौर्य सम्मान’ : एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने बंधक बालक को सुरक्षित बचाकार गिराए दो संगीन अपराधी, चार जांबाजों को सम्मान

प्रधान प्रतिनिधि ने माला पहनाकर बौद्ध तीर्थयात्रियों को संकिसा के लिए किया रवाना

अब्दुल्ला अख़्तर

विशुनगढ़ (कन्नौज): अंबेडकर पार्क किला नगरिया में शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, जब क्षेत्र के सैकड़ों बौद्ध अनुयायी पावन तीर्थ स्थल संकिसा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत ने सभी तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

पंचशील की पगड़ी से हुआ स्वागत

सुबह लगभग 10 बजे से ही यात्री अंबेडकर पार्क में जुटने शुरू हो गए थे। प्रस्थान से पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत ने सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को पंचशील की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान यात्रियों को सफर के लिए जलपान, खाद्य सामग्री और स्वेच्छा से दान-दक्षिणा देकर विदा किया गया।

सैकड़ों बाइक सवार हुए शामिल

यह धम्म यात्रा पूरी तरह अनुशासित और भक्तिमय नजर आई। नेमकुमार, राजू भारती, शिवकुमार, संतोष शाक्य, प्रशांत और संजू जाटव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी बाइकों पर सवार होकर जय भीम और नमो बुद्धाय के उद्घोष के साथ संकिसा के लिए निकले।

श्रद्धा का संगम

विदाई के समय प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना और तीर्थ स्थलों के दर्शन करना हमें हमारी संस्कृति और जड़ों से जोड़ता है। यात्रा को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर