Explore

Search

June 15, 2026 8:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

खाद्य विभाग की टीम पर हमला, मुख्य अधिकारी घायल

अब्दुल्ला अख़्तर
विशुनगढ़: थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास चेकिंग के दौरान एक अज्ञात मिलावटी पनीर विक्रेता ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 03:30 बजे की है जब प्रवर्तन दल खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा था।
जांच के दौरान टीम ने एक मोटरसाइकिल (UP84 AL 5665) को रोकने का प्रयास किया, जिस पर एक व्यक्ति एल्युमीनियम केन में पनीर लेकर जा रहा था। टीम द्वारा परिचय देने पर युवक ने बाइक रोकने के बजाय तेजी से दौड़ दी, जिससे उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हाथ, कोहनी, घुटने और पैरों में चोटें आई हैं।
हमले के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। टीम ने आरोपी के पास से बरामद लगभग 35 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर को जनहित में मौके पर ही विनष्ट कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारी को चोट पहुँचाने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर