Explore

Search

July 28, 2026 5:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत

इटावा जिले के करनपुरा मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी की बारात आने से ठीक पहले परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

 

बताया जा रहा है कि #जीजा–साले के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में:

 

उमेश बाथम (उम्र लगभग 50 वर्ष) गुड्डू बाथम (उम्र लगभग 20 वर्ष)

 

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उमेश बाथम की मौत हो गई, जबकि गुड्डू बाथम का इलाज जारी है।

 

बेटे ने मामा पर लगाए आरोप

 

मृतक के पुत्र सोनू बाथम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मामा प्रेमशंकर बाथम उर्फ पिंकू ने ही उनके पिता की हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले घर पर बैठाकर शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहले से चल रहा था विवाद? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और आपसी विवादों के खतरनाक अंजाम को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर