Explore

Search

April 16, 2026 8:08 pm

एसएसपी इटावा ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली साप्ताहिक परेड, फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर

जनपद इटावा 30 जनवरी, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन व सुविधाओं का जायजा लिया।

 

फिटनेस व अनुशासन पर विशेष ध्यान:

परेड के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन और एकरूपता कायम रखने हेतु टोलीवार ड्रिल का आयोजन भी करवाया गया। परेड में शामिल पुलिस लाइन तथा विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।

 

यूपी-112 पीआरवी व उपकरणों का निरीक्षण:

तत्पश्चात एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन में रखे गए दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट आदि की जांच की और इन उपकरणों की नियमित सफाई, समुचित देखरेख व कुशल संचालन के सख्त निर्देश दिए।

 

आरटीसी कार्यालय, बैरक व मेस का मुआयना:

इसी क्रम में उन्होंने आरटीसी कार्यालय, बैरक, मेस आदि का भी निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों पर सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर विस्तृत आदेश व मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

कार्यालयीन अभिलेखों की जांच

परेड समापन के बाद, पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच की। साथ ही, पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण व परेड के दौरान पुलिस लाइन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर