Explore

Search

September 5, 2026 8:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस को हिंदुस्तान का ‘शौर्य सम्मान’ : एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने बंधक बालक को सुरक्षित बचाकार गिराए दो संगीन अपराधी, चार जांबाजों को सम्मान

मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

इटावा। इकबाल मेमोरियल एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी दिन इतवार को रात 8 बजे साबित गंज स्थित इकबाल मेमोरियल में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए मो. इनाम उल्ला बबलू, नदीम अहमद एड., सह संयोजक मो. शाहिद खान, कमेटी सदस्य नोमान अहमद खान, मो. फैसल, मो. नईम ने बताया कि मुशायरा व कवि सम्मेलन मो. इस्लाम चीटम की सरपरस्ती, सैयद हाशिम नईमी की अध्यक्षता व इंतिखाब आलम रौनक के संचालन में होगा। अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अशोक यादव, वसीम चौधरी, इम्तियाज अहमद एड., फरहान शकील, मो. राशिद खान, सभासद इरफान अहमद उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शायर साबिर इटावी, अनिल दीक्षित, आलोक अर्श, आरिफ सिद्दीकी नृर, यासीन अंसारी, शकील अहमद सागर, आमिर हुसैन, इमरान अंसारी, रियाज इटावी, मंजू यादव, अमित कुमार कलाम पेश करेंगे। संयोजक ने जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर