Explore

Search

July 30, 2026 11:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

तहसीलदार ने रैनबसेरा का किया रातों-रात औचक निरीक्षण, यात्रियों से पूछा हाल

इटावा /भरथना। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित रैनबसेरा का प्रशासन द्वारा सोमवार रात को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार दिलीप सिंह ने पूर्व सभासद निहालुद्दीन के साथ पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निर्देश: स्वच्छता और रिकॉर्ड रखें दुरुस्त

 

तहसीलदार ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैनबसेरा में पूर्ण साफ-सफाई के साथ-साथ स्वच्छ रजाई, गद्दे आदि बिस्तर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यहां ठहरने वाले प्रत्येक मुसाफिर का नाम, पता आदि विवरण एक रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज किया जाए।

 

यात्रियों से की सीधी बात, ली जानकारी

 

निरीक्षण के दौरान रैनबसेरा में ठहरे आधा दर्जन से अधिक सभी यात्रियों से तहसीलदार ने रूबरू होकर उनका हाल-चाल पूछा और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस जांच का उद्देश्य अस्थायी आवास की व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना बताया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर