Explore

Search

June 13, 2026 11:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

टीएसआई अरशद ने कोहरे से बचाव के लिए वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर टेप दिए सुझाव

छिबरामऊ/कन्नौज –पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका वाजपेई के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के प्रवेक्षण में बुधवार को छिबरामऊ के सीरिख तिराहा,फर्रुखाबाद चौराहा,पूर्वी बाईपास आदि स्थानों पर टीएसआई अरशद अली द्वारा चेकिंग/जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई साथ ही वाहन चालकों को एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। हां टीएसआई अरशद अली द्वारा सर्दी के मौसम में पढ़ने वाले कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, टी एस आई ने बताया कि अपने वाहनों पर आगे की तरफ सफेद, साइड में पीले और पीछे की तरफ लाल रंग के रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाये,टीएसई ने सभी से अनुरोध किया कि इस धुंध के मौसम में यदि आवश्यक हो तो घर से बाहर निकले,जिससे दुर्घटनाएं कम होने की संभावना रहती है।

टीएसआई अरशद ने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि कोहरे के चलते फोग लाइट का इस्तेमाल करें,लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें,तेज गति में वाहन ना चलाएं,नशे में वाहन न चलाए,नींद आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर आराम कर लें,ओवर टेक न करें।जीटीरोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी अरशद अली द्वारा हटवाया गया।इस अभियान में मुख्य आरक्षी जय प्रकाश,आरक्षी दीपक शर्मा,होम गार्ड ओम शरण,रामेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर