Explore

Search

April 16, 2026 4:41 pm

सीएम योगी ने कड़के की ठंड में गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार,150 फरियादियों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कड़के की ठंड में गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।समस्या लेकर आए लोगों से सीएम ने कहा,घबराइए मत,हर समस्या का समाधान कराएंगे, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।सीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

 

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया।कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं,उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे, किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।प्रार्थना पत्रों को सीएम ने अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित,गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

 

कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने कहा यदि कोई दबंग,माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं,जहां पैमाइश की जरूरत हो,वहां पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाए।पारिवारिक विवाद के मामलों में सीएम ने दोनों पक्षों के साथ संवाद कर समाधान की राह निकालने के लिए निर्देश दिया।

 

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।सीएम योगी ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें।मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर