Explore

Search

June 16, 2026 12:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

पान कुंवर इंटर नेशनल कालेज में आज “ज्ञान उत्सव” का हुआ सफल आयोजन

इटावा पान कुंवर इंटर नेशनल कालेज में आज “ज्ञान उत्सव” का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें नर्सरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने अद्भुत उत्साह के साथ सहभागिता की। इस उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, तकनीकी समझ, खेल भावना और सांस्कृतिक अभिरुचि को बढ़ावा देना था।

 

उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के चार्ट्स, पोस्टर्स, स्टैटिक एवं वर्किंग मॉडल्स, साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन, कंप्यूटर प्रोजेक्ट्स, कलाकृतियाँ, स्पोर्ट्स मॉडल्स और इनोवेटिव गतिविधियों का प्रदर्शन किया। साथ ही स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के फूड स्टॉल्स ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का मनोबल दोगुना कर दिया।

 

कार्यक्रम में श्याम पाल (प्राचार्य, पंचायत राज महाविद्यालय), जे.पी. यादव (खंड शिक्षा अधिकारी), प्रदीप यादव (प्रवक्ता, हिंदू विद्यालय जसवंत नगर), रोहन सिंह प्रबंधक केवलानंद स्कूल भरथना , डॉ. राजीव चौहान (पर्यावरणविद), डॉ. शिवराज सिंह (जायंट्स वेलफेयर एसोसिएशन), डॉ. शिवेंद्र , मेधा व्रत (समाजसेवी), प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा, आनंद मित्तल (साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस), प्रशांत शर्मा जसवंत नगर, तथा सुशील सम्राट इकदिल शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की।

 

स्टॉल एवं प्रोजेक्ट प्रबंधन में शिक्षकों का योगदान

 

विज्ञान प्रोजेक्ट्स को सफल बनाने में अभिषेक कुमार सर , नवनीत सर एवं गौरव यादव सर का विशेष योगदान रहा।

 

कंप्यूटर प्रोजेक्ट्स प्रभाकर तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं अक्षत सोनी सर के मार्गदर्शन में तैयार किए गए, जिन्हें सभी ने सराहा।

 

कलाकृति प्रोजेक्ट्स की संपूर्ण व्यवस्था कामिनी मैडम द्वारा उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराई गई।

 

फूड स्टॉल्स की व्यवस्था माला पाठक व आशीष यादव ने कुशलता से संभाली।

 

स्टेज संचालन की जिम्मेदारी अंशुल मल्होत्रा ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाई।

 

 

साथ ही सभी शिक्षकों ने अपने-अपने प्रयासों, सहयोग और समर्पण से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की संपूर्ण सफलता में पूरे शिक्षक परिवार का योगदान सराहनीय रहा।

 

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तोमर ने कहा कि ऐसे उत्सव बच्चों के ज्ञान और प्रतिभा को निखारते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताएँ प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन कैलाश चंद्र यादव ने भी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पान कुंवर इंटर नेशनल स्कूल सदैव उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

 

पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालने में मनीष यादव, बिगने सर एवं गौरव वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

 

ज्ञान उत्सव का यह सफल आयोजन विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय रहा और सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर