Explore

Search

September 15, 2026 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा सफारी पार्क की शेरनी ‘जया’ बुखार से जूझ रही, देश भर के विशेषज्ञों से ली जा रही मदद

इटावा, 23 नवम्बर। इटावा सफारी पार्क की युवा बब्बर शेरनी ‘जया’ इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती का सामना कर रही है। बीते 03 नवम्बर को एक हल्की-फुल्की झड़प के दौरान दूसरी शेरनी ‘आशी’ के नाखून से जया के पिछले पैर में आई चोट भले ही ठीक हो गई थी, लेकिन उसके बाद से शेरनी के शरीर का तापमान लगातार बना हुआ है।

 

चोट के बाद सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया और चोट पूरी तरह भर गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जया को लगातार बुखार की शिकायत है। एंटीबायोटिक दवाएं देने के बावजूद उसकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया है।

 

शेरनी के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए, सफारी पार्क प्रबंधन ने देश और प्रदेश के अन्य प्राणि उद्यानों एवं शोध संस्थानों के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों और वैज्ञानिकों से सलाह-मशविरा शुरू किया है। एक विशेषज्ञ टीम द्वारा उसका उपचार जारी है। एक राहत भरी बात यह है कि शेरनी जया पूरी मात्रा में अपना आहार ले रही है।

 

बताते चलें कि शेरनी जया और आशी दोनों करीब डेढ़ साल की हैं। इन्हें उनकी मां ‘नीरजा’ द्वारा दूध न पिलाने के कारण हाथ से पाला-पोसा गया है।

(डॉ. अनिल कुमार पटेल)

निदेशक

इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर