Explore

Search

April 20, 2026 10:54 pm

सन्त विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा में सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम “स्टोरी टेलिंग पेडागोजी” वर्कशॉप का सफल आयोजन

इटावा संत विवेकानन्द सी0से0 पब्लिक स्कूल इटावा में आज सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप “स्टोरी टेलिंग पेडागोजी विषय पर कहानी सुनाने की शिक्षाशास्त्र” पर आधारित रहा!

 

वर्कशॉप में जनपद के एक दर्जन से अधिक सी बी एस ई स्कूल्स के 60 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की! कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रधानाचार्य एवं इटावा औरैया कन्नौज एवं फर्रुखाबाद के सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं वेन्यू डायरेक्टर डॉ आनंद ने मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ किया।

इस कार्यक्रम में रेसौर्स पर्सन के रूप में कीर्ति पसान (प्रधानाचार्या, लाफिंग बुद्धा एकेडमी कानपुर) एवं

(डॉ. परमजीत कौर, प्रधानाचार्या, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, झांसी) दोनों ही विशेषज्ञों ने शिक्षकों को “स्टोरी टेलिंग पेडागोजी विषय पर कहानी सुनाने की शिक्षाशास्त्र

अवधारणा उसके व्यावहारिक प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इसके महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस एकदिवसीय वर्कशॉप में शिक्षकों को बताया गया कि यह एक सशक्त और कला-एकीकृत तरीका है जो सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक और प्रभावी बनाता है। यह शिक्षकों को छात्रों को जटिल विषयों को समझाने और उन्हें आकर्षक तरीके से संलग्न करने में मदद करता है।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने कार्यक्रम में आए हुए दोनों ही रेसौर्स पर्सन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को स्टोरी टेलिंग के जरिए क्लास रूम में बच्चों को एक्टिव रखने के साथ ही आज आवश्यकता है कि शिक्षक बच्चों को प्रेरणा दायक कहानियां सुनाए जिससे कि बच्चे अपने जीवन में सफल होकर अपने शिक्षकों का नाम रोशन कर सके!

 

वही संस्था के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव ने भी सी बी एस ई के द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वालीं वर्कशॉप की प्रशंसा करते हुए कहां कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों एवं बच्चों के लिए लाभप्रद तो होते ही है साथ हीं शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा का माहौल भी बेहतर होता है!

 

कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रा परिहार ने किया। प्रशिक्षण के सफल समन्वयन में पुष्पेन्द्र सेंगर एवं अरुण त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय तिवारी, हिमांशु सेंगर,अभिषेक वार्ष्णेय एवं मोहम्मद फारिक का सहयोग रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर