Explore

Search

April 20, 2026 2:08 pm

चितभवन में कब्रिस्तान की चाहर दिवारी बनाने की मांग

इटावा आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं महिला जिला उपाध्यक्ष शकीला बेगम के नेतृत्व में ग्राम चितभवन के वासियों ने जिला अधिकारी से गांव में स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनबानें की मांग की,

 शकीला बेगम ने बताया कि गांव में पांच सौ के करीब मुस्लिम आबादी है जिसके लिए कब्रिस्तान की जगह भी निर्धारित है परंतु चाहर दिवारी न होने से जानवर बच्चों आदि के शवों को खोलकर निकाल लेते हैं,

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी चाहर दिवारी बनाने के लिए कोई योजना तो नहीं चल रही फिर भी उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया है

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उघोगमंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, महिला जिला महामंत्री अंजू यादव,तनु वर्मा, चांदनी सिद्धाकी,

मैहताब बेगम,शेख नबाब सहित पदाधिकारी एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर